BSEB 12वीं परीक्षा 2022 : बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 फॉर्म और मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी, शुल्क 1400 रुपए

 BSEB 12वीं परीक्षा 2022 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा फॉर्म और परीक्षा शुल्क का ब्योरा जारी कर दिया है। इसके साथ ही 12वीं परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों के मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिए हैं।



सभी स्कूलों के प्रधान अब रजिस्ट्रेशन कार्ड में दी गई सूचना के अनुसार, परीक्षा फॉर्म भरवाएंगे। समिति ने यह भी आदेश दिया है कि संस्था के प्रधान रजिस्ट्रेशन कार्ड के दो सेट प्रिंट आउट कराकर संस्थान में रखेंगे जिसमें से एक हस्ताक्षर व मुहर के साथ छात्र को दिया जाएगा वहीं दूसरा विद्यालय प्रधान के पास रिकॉर्ड  के तौर पर रहेगा।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा फॉर्म 14-08-2021 से 24-08-2021 तक  ऑफलाइन अपने विद्यालय में जाकर भर सकते है |

वहीं 12वीं परीक्षा 2022 में पहली बार शामिल होने वाले  नियमित/स्वतंत्र छात्रों को कुल परीक्षा शुल्क 1400 रुपए जमा कराने होंगे|

Official statement from bseb - https://drive.google.com/file/d/13SOwbsZGunkDncN5XNHEYvKcqRCC5mic/view?usp=drivesdk

तो, आप सब जल्द से जल्द अपने पंजीकरण करवा ले |



Comments

Popular posts from this blog

Documents every student should have for their 11th admission 2021

Bseb class 12th dummy admit card... Genuine website (100% working)